भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची (1950-2018)

भारतीय संविधान में अनुच्छेद 324 के तहत राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति, लोकसभा तथा विधानसभा हेतु स्वतन्त्र निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्था के लिए ‘निर्वाचन आयोग’ का प्रावधान किया गया है।
– राष्ट्रपति द्वारा मुख्य चुनाव आचुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की जाती है।
– मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों का वेतन भारत की संचित निधि से दिया जाता है।
– मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल उनके पद सम्भालने की तिथि से लेकर 6 वर्ष तक या 65 वर्ष की आयु, दोनों में जो पहले पूरी हो तक होता है।
– मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्य चुनाव क्षेत्रों का सीमांकन करना जो प्रत्येक 10 वर्ष पश्चात् होने वाली जनगणना के अनुसार सम्भव होता है और राष्ट्रीय एवं क्षेत्राय राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना होता है। राजनीतिक दलों को विशेष चुनाव चिन्ह भी प्रदान करता है। साथ ही मतदाता सूची का निर्माण करता है।

अब तक रहे भारत के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍तों की सूची – Chief Election Commissioner of india

No. नाम Name कार्यकाल
1. सुकुमार सेन (Sukumar Sen) 21 मार्च, 1950 – 19 दिसंबर, 1958
2. के. वी. के. सुंदरम (K. V. K. Sundaram) 20 दिसंबर, 1958 – 30 सितंबर, 1967
3. एस. पी. सेन वर्मा (SP Sen Verma) 01 अक्टूबर, 1967 – 30 सितंबर, 1972
4. डॉ. नागेंद्र सिंह (Dr. Nagendra Singh)

01 अक्टूबर, 1972 – 6 फरवरी, 1973

5. टी. स्वामीनाथन (T. Swaminathan) 07 फरवरी, 1973 – 17 जून, 1977
6. एस.एल. शकधर (S. L. Shakdhar) 18 जून, 1977 – 17 जून, 1982
7. आर. के. त्रिवेदी (R. K. Trivedi) 18 जून, 1982 – 31 दिसंबर, 1985
8.

आर. वी. एस. पेरिशास्त्री (R. V. S. Peri Sastri)

01 जनवरी, 1986 – 25 नवंबर, 1990
9. श्रीमती वी. एस. रमा देवी (Shrimati V. S.
Ramadevi)
26 नवंबर, 1990 – 11 दिसंबर, 1990
10. टी. एन. शेषन (T. N. Seshan) 12 दिसंबर, 1990 – 11 दिसंबर, 1996
11. एम. एस. गिल (M. S. Gill) 12 दिसंबर, 1996 – 13 जून, 2001
12. जे. एम. लिंगदोह (J. M. Lyngdoh) 14 जून, 2001 – 7 फरवरी, 2004
13. टी. एस. कृष्णमूर्ति (T. S. Krishnamurthy) 08 फरवरी, 2004 – 15 मई, 2005
14. बी. बी. टंडन (B. B. Tandon) 16 मई, 2005 – 29 जून, 2006
15. एन. गोपालस्वामी (N. Gopalaswami) 30 जून, 2006 – 20 अप्रैल, 2009
16. नवीन चावला (Navin Chawla) 21 अप्रैल, 2009 से 29 जुलाई, 2010
17. एस. वाई. कुरैशी (S. Y. Quraishi) 30 जुलाई, 2010 – 10 जून, 2012
18. वी. एस संपत (V. S. Sampath) 11 जून, 2012 – 15 जनवरी, 2015
19. एच. एस. ब्राह्मा (H. S. Brahma) 16 जनवरी, 2015 – 18 अप्रैल, 2015
20. डॉ. नसीम जैदी (Dr. Nasim Zaidi) 19 अप्रैल, 2015 – 05 जुलाई, 2017
21. श्री ए.के. जोति (Shri Achal Kumar Jyoti) 06 जुलाई, 2017 – 22 जनवरी, 2018
22. श्री ओम प्रकाश रावत (Shri Om Prakash Rawat) 23 जनवरी, 2018 – अब तक

मुख्य चुनाव आयुक्त पर पूछे गए सवाल– 
भारतीय चुनाव आयोग का गठन कब हुआ? – 25 जनवरी 1950
भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे? – सुकुमार सेन (Sukumar Sen)
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
मुख्य चुनाव आयुक्त का वेतन कितना है? – 250,000 प्रति माह
मुख्य चुनाव आयुक्त को वेतन कौन देता है? – भारत की संचित निधि से
मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल कितना होता है? – 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो पहले पूरी हो तक)
भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम क्या है? – ओम प्रकाश रावत (Om Prakash Rawat)
भारत के 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है? – ओम प्रकाश रावत (Om Prakash Rawat)