राजस्थान के प्रथम व्यक्ति, महिला व व्यक्तित्व सूची

राजस्थान राज्य के प्रथम (First in Rajasthan) व्यक्तियों व महिलाओं की सूची, जिन्होंने अपने कार्य या उपलब्धि से राजस्थान में प्रथम स्थान किया है। जिसपर आधारित होकर अनेक प्रश्न केन्द्र सहित राजस्थान राज्य की सरकारी परीक्षाओं में पूछे जाते रहे है। इन्हीं बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों को हम यहां लेकर आये है जो पिछली परीक्षाओं में पूछे गये है या गूगल पर सर्वाधिक सर्च किए गये है।

राजस्थान के प्रथम व्यक्ति, महिला अन्य व्यक्तित्वों की सूची यह है–

  1. राजस्थान के प्रथम राजप्रमुख – महाराजा सवाई मान सिंह (जयपुर)
  2. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल – सरदार गुरुमुख निहाल सिंह
  3. राजस्थान के प्रथम कार्यवाहक राज्यपाल – वेदपाल त्यागी
  4. राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल – प्रतिभा पाटिल
  5. प्रथम राजस्थानी महिला राज्यपाल – कमला बेनीवाल
  6. राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री –हीरालाल शास्त्री
  7. राजस्थान के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री – टिकाराम पालीवाल
  8. राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री – वसुन्धरा राजे सिंधिया
  9. राजस्थान के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष – श्री लालसिंह शक्तावत
  10. राजस्थान के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष – नरोतम लाल जोशी
  11. राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव – के राधा क्रष्णन
  12. राजस्थान का प्रथम जैविक उद्यान – सज्जन गढ़ उधान
  13. राजस्थान का प्रथम महाधिवक्ता – जी.सी. कासलीवाल
  14. राजस्थान का प्रथम पवन ऊर्जा संयंत्र/सेंटर – अमर सागर, जैसलमेर
  15. राजस्थान का प्रथम जल जौहर – सन् 1301 में
  16. राजस्थान का प्रथम विश्वविद्यालय – राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
  17. राजस्थान का प्रथम समाचार पत्र – सर्वहित, बूंदी (स्थापित-1890 ई)
  18. राजस्थान का प्रथम हेरिटेज होटल – अजित भवन (जोधपुर)
  19. राजस्थान की प्रथम महिला जिला प्रमुख – श्रीमती नगेन्द्रबाला (हाडोती)
  20. राजस्थान की प्रथम महिला डॉक्टर – पार्वती गहलोत (जोधपुर 1928)
  21. राजस्थान की प्रथम महिला पायलट – नम्रता भट्ट
  22. राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री – कमला बेनीवाल
  23. राजस्थान की प्रथम महिला मुख्य सचिव – कुशल सिंह
  24. राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष – सुमित्रा सिंह
  25. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक – यशोदा देवी
  26. राजस्थान की प्रथम महिला सरपंच – श्रीमती छगन बहन गोलछा
  27. राजस्थान की प्रथम राजस्थानी फिल्म – नजरानो (1942 ई.)
  28. राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – श्री कमलकांत वर्मा
  29. राजस्थान मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष – कांता भटनागर
  30. राजस्थान के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – श्री कमलकांत वर्मा
  31. आधुनिक राजस्थान के निर्माता – मोहनलाल सुखाडिया
  32. प्रथम राजस्थानी फिल्म – नजराणो (1942)