राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

(A) अशोक गहलोत
(B) वसुन्धरा राजे सिंधिया
(C) कल्याण सिंह
(D) हीरा लाल शास्त्री

Ashok Gehlot
Correct Answer : अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)
राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है। उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट राजस्थान के उप मुख्यमंत्री बने। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गहलोत और पायलट को शपथ दिलायी। बता दें कि अशोक गहलोत 1998 में पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2008 में एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री पद की कमाल संभाली। ये तीसरा मौका है जब गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। गहलोत से पहले भैरो सिंह शेखावत और हरिदेव जोशी तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहे। हालांकि मोहन लाल सुखाड़िया सबसे अधिक चार बार इस पद पर रहे। इंदिरा गांधी के समय से राजनीति में सक्रिय गहलोत केंद्र में मंत्री भी रहे हैं।
Useful Quotations for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
Like The Facebook Page CurrentGK for Current Affairs, Latest GK & Employment News
Always Ask Questions